उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

पंतजलि का पैक्ड शहद का नमूना जांच में हुआ फेल, शहद में मिली सुक्रोज की मात्रा दुगने से अधिक, लगा जुर्माना, पढ़े खबर

पतंजलि का पैक्ड शहद का नमूना जांच में फेल पाया गया। न्यायालय ने दुकानदार और स्टाकिस्ट पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 30 जुलाई 2020 को डीडीहाट में गौरव ट्रेडिंग कंपनी से संदेह के आधार पर पैक्ड पतंजलि हनी का नमूना जांच के लिए लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, बिजली के दामों में इतने प्रतिशत बढ़ोतरी संभव

नमूने को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि जांच में शहद में सुक्रोज निर्धारित मानक पांच प्रतिशत के स्थान पर 11.1 प्रतिशत पाया गया।

नमूना फेल होने पर विभाग ने न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत कराया। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई की और गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर 40 हजार तथा सुपर स्टाकिस्ट कान्हाजी डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, पीरू मदारा, रामनगर पर 60 हजार का अर्थदंड लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नकल माफिया का पर्दाफाश: SSC परीक्षा से पहले नैनीताल पुलिस ने गैंग लीडर समेत 9 को किया गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

इसके अलावा निर्माता कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार को फर्म के नाम से बिक रही सामग्रियों की समय-समय पर जांच न करने और अधोमानक खाद्य पदार्थों के जब्तीकरण की कार्रवाई नहीं किए जाने पर कठोर चेतावनी दी गई। कंपनी को समय-समय पर अपने उत्पादों की जांच करने और अधोमानक खाद्य पदार्थों के जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 14 अगस्त 2023 का जिले में स्कूली छुट्टी का किसी प्रकार का आदेश जारी नही किया, एडीएम श्री अशोक जोशी ने वीडियो जारी कर दी जानकारी।