उत्तराखण्डकुमाऊं,

सियाचीन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक सिंह जेठी का निधन, गांव में शोक की लहर

पिथौरागढ़ न्यूज़– दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धस्थल सियाचीन ग्लेशियर में तैनात जिले के एक जवान का निधन हो गया। जवान दीपक सिंह जेठी ने सोमवार को दिल्ली स्थित सेना अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बलिदान की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

 

जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के ओझा मल्ला ग्राम पंचायत के गणाई गांव निवासी 37 वर्षीय दीपक सिंह जेठी कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। करीब चार माह पूर्व उनकी ड्यूटी सियाचीन में लगी थी। वहीं तैनाती के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें कुछ दिन पहले दिल्ली के राष्ट्रीय राइफल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Modi 3.0 के संभावित मंत्रियों की आ गई लिस्ट; मनोहर लाल, कुमारस्वामी, शिवराज समेत इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

 

दीपक सिंह जेठी के निधन की सूचना मिलते ही उनके गांव मल्ला ओझा में मातम छा गया। परिजन और ग्रामीण गहरे शोक में हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार वर्तमान में लखनऊ में रह रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के निवासियों के लिए अच्छी खबर, लालकुआं में बंदोबस्ती का कार्य पूरा, अधिसूचना हुई जारी

 

शहीद जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके पैतृक गांव गणाई लाया जाएगा, जहां स्थानीय हंसेश्वर घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) आंधी तूफान से यहां गिरा विशालकाय पेड़, 8 से 10 लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी, पढ़े पूरी खबर...

 

दीपक सिंह जेठी अपने पीछे पत्नी रीना जेठी, पांच वर्षीय पुत्र काव्यांश और बुजुर्ग माता को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।