उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- सिडकुल क्षेत्र के गांव की एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर भेज दिया उसके पति को…… आगे जो हुआ पड़े पूरी खबर।

हरिद्वार न्यूज़- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके पति को भेज दिए। पीड़िता के पति ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य के सभी डीएम को 14 और 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश, शिक्षक-कर्मचारी भी छुट्टी पर रहेंगे, आपदा परिचालन केंद्र का आदेश

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि कुछ दिन पहले गांव का निवासी अहसान उसकी पत्नी को बुलाकर अपने घर ले गया। जहां गांव के ही दो युवक दिलशान और गुलाम पहले से मौजूद थे।

महिला ने तीनों से उसे घर पर बुलाने का कारण पूछा तो आरोपी दिलशान ने डरा धमका कर जबरन उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आया तो आरोपित उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- फ्लैट में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ऑनलाइन बुकिंग भेजी जाती थीं महिलाएं, चार गिरफ्तार

आरोप है कि तीनों ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करते हुए पति के मोबाइल पर भेज दिए। पूरे गांव में ये बात आग की तरफ फैल गई। जिससे महिला व उसके पति को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- लाखों की स्मैक के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार यहां करता था सप्लाई…

महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपित अहसान, दिलशान व गुलाम के खिलाफ आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।