उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- कांवड़ यात्रा से पहले ही बवाल! तीन स्थानों पर कांवड़ियों का हंगामा, वाहनों में तोड़फोड़, सड़कें बनी रणभूमि

हरिद्वार न्यूज- कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होने से पहले ही कांवड़ियों के उत्पात के मामले सामने आने लगे हैं। गुरुवार शाम छह से नौ बजे के बीच तीन अलग-अलग स्थानों पर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ की और सड़कों पर घंटों जाम लगाए रखा, जिससे आमजन में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस को बार-बार मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से चेक डेम क्षतिग्रस्त, SDM ने किया पुल का निरीक्षण

 

 

पहला मामला शाम करीब छह बजे कोर कॉलेज के पास सामने आया, जहां एक कांवड़िये को किसी वाहन की टक्कर लग गई। इसके बाद उसके साथियों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

 

 

कुछ देर बाद पतंजलि के पास एक कार को रोककर कांवड़ियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप था कि वाहन से उनकी कांवड़ खंडित हो गई। पुलिस यहां भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ बृहद अभियान शुरू, SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सख्त एक्शन

 

 

तीसरी घटना दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बेलड़ी गांव के पास हुई। एक कांवड़िये ने आरोप लगाया कि कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया और उसकी कांवड़ को नुकसान पहुंचाया। इससे गुस्साए अन्य कांवड़िये भी इकट्ठा हो गए और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने ग्रामीणों पर कार चालक को भगाने का भी आरोप लगाया। अफरा-तफरी और तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस ने हालात पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रवृत्ति पोर्टल पर बार-बार पंजीकरण से अब मिलेगी मुक्ति, एक बार रजिस्ट्रेशन में ही सेव हो जाएगा छात्र- छात्राओं का डाटा

 

 

सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि तीनों मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और दोषियों की पहचान की जा रही है।