उत्तराखण्डकुमाऊं,

देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने लालकुआं में राहुल गांधी का पुतला फूंका

लालकुआं न्यूज़– भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा कथित अर्धनग्न प्रदर्शन को देश की छवि के खिलाफ बताते हुए लालकुआं के मुख्य चौराहे पर कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

 

युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा पुतला फूंका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील दिवस पर प्राप्त हुई 38 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को किया प्रेषित, तहसील दिवस पर अनुपस्थित रहे इन विभागों पर कार्यवाही को लिखा गया

 

दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में, जहां विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और छोटी-बड़ी वैश्विक कंपनियों के सीईओ ने प्रतिभाग किया, वहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य से देश की छवि अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ( बड़ी खबर) कोर्ट ने मुख्यमंत्री को किया तलब, जाने पूरा मामला

 

उन्होंने राहुल गांधी से इस प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री बॉबी सम्मल, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, अभिषेक सिंह, रोहन प्रकाश, चंदन बिष्ट और मनोज दिवाकर, भरत जेठा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज बहाव में लापता, तलाश जारी