उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पर्यटक की दबंगई: नाबालिगों से छेड़छाड़ के बाद रिवॉल्वर लहराई, ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर की धुनाई

रामनगर (ढिकुली): नैनीताल जिले के ढिकुली क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मुरादाबाद से आया एक पर्यटक नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करने के बाद रिवॉल्वर निकालकर दहशत फैलाने लगा। हालांकि, ग्रामीणों की हिम्मत और सतर्कता से उसकी दबंगई ज्यादा देर नहीं चल सकी। लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़कर जमकर सबक सिखाया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार आरोपी ढिकुली के एक रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था। रविवार को वह रिसॉर्ट से बाहर निकलकर पास की एक दुकान पर गया। वहां उसने सामान तो लिया लेकिन पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान उसकी नजर पास खड़ी कुछ नाबालिग लड़कियों पर पड़ी। उसने उनसे जबरन बातचीत करने और मोबाइल नंबर थमाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में घर-घर शराब बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 66 पाउच कच्ची शराब बरामद

 

 

लड़कियों के परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कमर से रिवॉल्वर निकालकर सभी पर तान दी। गोली चलाने की धमकी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान जगदीश छिम्वाल मौके पर पहुंचे। इस बीच ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया और रिसॉर्ट की ओर भाग रहे युवक पर झपट्टा मारकर पकड़ लिया। आरोपी ने दोबारा रिवॉल्वर निकालने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने बिना डरे उसकी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शादी से लौट रही नाबालिग का अपहरण, तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप; कमरे में बंधीं मिली पीड़िता

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उसके पास से बरामद रिवॉल्वर की वैधता की जांच की जा रही है। साथ ही नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और अवैध हथियार लहराने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पर्यटक बनकर आने वाले कुछ असामाजिक तत्व इलाके की शांति भंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाइल चोर गिरोह के 3 सदस्य सहित 2 नाबालिग, लगभग 31 लाख रुपए के कुल 81 मोबाइल फोन हुए बरामद

 

 

ग्राम प्रधान जगदीश छिम्वाल ने कहा कि ग्रामीणों की हिम्मत से एक बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र की शांति से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है।