उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- ( बड़ी खबर) पति ने हद की पार खुद की पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर पत्नी के भाई को भेजा,……. पड़े पूरी खबर… आगे क्या हुआ…..

देवभूमि उत्तराखंड में शर्मसार करने वाला एक मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक संबन्ध बनाते हुए अश्लील वीडियो बनाकर उसके भाई को भेज दिया और धमकी दी कि अगर उसको दहेज नहीं मिला तो वह यह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने अपने पति के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी है जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 4 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा


देहरादून कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पिछले साल फरवरी में दिल्ली के युवक के साथ में शादी हुई थी और शादी के बाद से ही वह महिला को दहेज को लेकर लंबे वक्त से परेशान कर रहा था ।महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत ढंग से यौन संबंध बनाने का भी दबाव डालता था जिससे परेशान होकर वह मायके आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी


उसने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की। इसके बाद उसका पति डर गया और वह दिल्ली से देहरादून आया और उससे माफी मांग कर महिला को अपने साथ ले गया। इसके बाद में फिर से उसकी वहीं हरकतें शुरू हो गईं।


बीती 20 मई को आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ में मारपीट की और उसे अपने मायके जाने को कहा। इसके बाद महिला ने अपने भाई को दिल्ली बुलाया और उसके साथ में देहरादून आ गई। उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि अगर उसे दहेज नहीं मिला और वह वापस जल्दी नहीं आई तो वह उसके द्वारा बनाई गई अश्लील वीडियो को वायरल कर देगा और कुछ देर में आरोपी ने वह वीडियो अपनी पत्नी के भाई को भेज दी।महिला ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सेना के मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में मौत, छावनी क्षेत्र में खाई में गिरी कार