उत्तराखण्डकुमाऊं,

निजी कंपनी के रीचार्ज महंगे होने के बाद उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल की ओर हुआ अधिक, 21 दिन में नैनीताल व्यापार क्षेत्र में 23 हजार सिम बिके और हुए पोर्ट

नैनीताल न्यूज़– निजी कंपनी के रीचार्ज महंगे होने के बाद इन दिनों उपभोक्ताओं का रुझान बीएसएनएल की ओर अधिक हो रहा है। यही कारण है कि प्रतिदिन बीएसएनएल के सौ से अधिक सिम बिक रहे हैं। यहीं नहीं निजी कंपनियों के सिम को बीएसएनएल में परिवर्तित करने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- राधे राधे सेवा समिति के तत्वाधान में 18 दिसंबर से आयोजित की जाएगी श्री राम कथा

 

वही तीन जुलाई को रिचार्ज महंगे होने के बाद बीएसएनएल ने 21 दिन में नैनीताल व्यापार क्षेत्र में 23 हजार सिम बेचे और पोर्ट किए जा चुके हैं।

बीएसएनएल के डिविजनल इंजीनियर विकास मेहरा ने बताया कि केंंद्रीय निर्देशों के क्रम में पूरे देश में जून 2025 तक एक लाख 25 हजार टावर लगाए जाने हैं। इनमें मुख्य रूप से सिग्नल से वंचित क्षेत्रों में फोकस किया गया है। नैनीताल डिवीजन की ओर से कार्य की गुणवत्ता के लिए मंडल में 46 नए स्वदेशी तकनीक के टावर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - अब निजी स्कूलों की फीस को लेकर धामी सरकार इस एक्शन में

 

35 टावर के लिए राज्य सरकार की ओर से नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराई गई जबकि शेष किराए पर हैं। इनमें से 38 में लगाए जा चुके हैं जिनके इस महीने के अंत तक संचालित होने की उम्मीद है। नैनीताल नगर के 19 टावरों को अपग्रेड किया जा चुका है। दो नए टावर सुयालबाड़ी में टिकुरी, बिरखन में अंडर टेस्टिंग हैं। अब तक सिग्नल से वंचित मंगोली व अधौड़ा में भी टावर लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जमरानी नहर निर्माण के दौरान गिरे 4 विद्युत पोल, लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप