उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

नैनीताल- यहाँ पर्यटकों की कार गिरी गहरी खाई में, बालिका की मौत, सात घायल।

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार आमपड़ाव के पास 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ साल की बालिका की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक झनकट खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर निवासी मो. परवेज अपनी कार से परिवार से नैनीताल घूमने गए थे। सोमवार को वे लौट रहे थे। वही पुलिस के अनुसार कार में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे सवार थे। दोपहर करीब दो बजे आम पड़ाव मटियाली बैंड के समीप संकरी पुलिया पर अनियंत्रित हुई कार खाई में जा गिरी। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां बड़ी-बड़ी चट्टानें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बगवाल मेला- वाराही धाम देवीधुरा में 11 मिनट तक चली बगवाल में 212 लोग हुए जख्मी, जमकर बरसे पत्थर, CM समेत 50 हजार दर्शक बने गवाह

इस बीच स्थानीय युवाओं, यात्रियों और चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, पुलिस कर्मी दिनेश कार्की ने घायलो को किसी तरह खाई से निकालकर एंबुलेंस व अन्य वाहनों से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल कोर्ट की बड़ी कार्यवाही: बिंदुखत्ता के युवक को 12 साल कठोर कारावास


जहाँ एसटीएच के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शाम 3.20 बजे आठ घायलों को गंभीर हालत में लाया गया जिसमें आयशा (9) पुत्री मो. परवेज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आमिर (22), नसरीन (45), रूकसा (30), रायशा (8) मोहियुद्दीन (47), मंतशा (17) और मो. परवेज (35) को भर्ती कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ छात्र संघ चुनाव के दौरान आपस में भिड़े छात्र संगठन, चले जमकर लात-घूंसे, पुलिस ने लाठीचार्ज कर दौड़ाया