उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच इस जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 14 अगस्त को बंद रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 13 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा, गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ एसएसपी ने किये तबादले, पांच निरीक्षकों के बदले प्रभार।

 

 

लगातार हो रही वर्षा और पर्वतीय क्षेत्रों में नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30 (2) के तहत कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त 2025 (बृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, रहे सावधान!

 

 

जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों और संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ दो लोगो ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा की तीव्रता बढ़ सकती है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।