उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में भी कोरोना को लेकर प्रशासन अलर्ट, नए वेरिएंट जेएन.1 को लेकर सिविल अस्पताल तैयारी में जुटा

रुड़की न्यूज़- कोरोना वायरस के नए वैरिएंट जेएन.1 को लेकर रुड़की सिविल अस्पताल पूर्व प्रबंधन में जुटा हुआ है। जिसके अंतर्गत अस्पताल में कोविड वार्ड व गहन संरक्षण इकाई (आईसीयू) तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा चिकित्सकों को सक्रिय रहने के निर्देश भी दिये जा चुके हैं।

इस समय देश में कोविड 19 के नए रुप जेएन.1 के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसके दृष्टिगत रुड़की सिविल अस्पताल पूर्व प्रबंधन में सक्रियता से जुटा हुआ है। इसको लेकर अस्पताल ने एक 40 बेड का कोविड वार्ड व 11 बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल में स्वच्छता मानकों के अनुपालन के निर्देश दिए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ बाघिन और शावक को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से ग्रामीणों ने करी बाघिन और शावक को भगाने की अपील।

चिकित्सा अधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना के नए रुप जेएन.1 के बढ रहे मरीजों को देखते हुए शहर व गांव वासियों को सावधानी बरतनी होगी। कहा कि लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए साथ ही कोरोना लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवाये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश की पहली महिला IAS अधिकारी को बनाया गया आबकारी आयुक्त, कार्यभार संभाल ही गिनाई प्राथमिकताएं

रुड़की सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजय कंसल ने बताया कि कोविड 19 के नए वेरिएंट जेएन.1 के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जल्द ही कोविड वार्ड व आईसीयू क्रियान्वयन में आ जाएगा। कहा कि स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से जल्द ही कोविड जांच किटों की आपूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला से भेंट कर गढ़वाल और कुमाऊं के लिए दो रेफ्रिजरेटड वाहन का किया अनुरोध