उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- राज्य सरकार का कर्मचारियों के लिए तोहफा पैकेज — बोनस के साथ डीए में भी बढ़ोतरी

देहरादून न्यूज़- राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने बुधवार को बोनस और महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

 

 

वित्त सचिव डॉ. वी. षणमुगम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, 4800 ग्रेड पे तक के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को ₹7000 का बोनस दिया जाएगा। आदेश जारी होते ही यह राशि शीघ्र ही कर्मचारियों के खातों में जमा कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- वर्दी वाली वसूली’ वीडियो वायरल: परिवहन उप निरीक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

 

 

दैनिक वेतनभोगियों को भी बोनस का लाभ

सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत कैजुअल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी दीपावली बोनस देने की घोषणा की है। आदेशों के मुताबिक, तीन वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को ₹1200 का बोनस मिलेगा।
यह लाभ केवल उन्हीं विभागों के कर्मचारियों को दिया जाएगा, जहां सप्ताह में छह कार्य दिवस निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, डॉक्टरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट

 

 

डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब राज्य कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2025 से देय होगा।

 

 

त्योहार पर खुशियों की सौगात

सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों में खुशी की लहर है। दिवाली से पहले मिला यह तोहफा न केवल कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान लाएगा, बल्कि बाजारों में भी रौनक बढ़ाने की उम्मीद है।