उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- प्रदेश के इन दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि हुई जारी

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के साथ ही दो जिलों में हरिद्वार और चमोली में फिर आचार संहिता लागू होने जा रही है। चुनाव आयोग ने बद्रीनाथ विधानसभा (चमोली) और मंगलौर विधानसभा (हरिद्वार) उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ऐतिहासिक ‘दीना लॉज’ में भीषण आग, सरस्वती शिशु मंदिर व आवास को भारी नुकसान

बद्रीनाथ के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके चलते बद्रीनाथ विधानसभा खाली हो गई थी। वही मंगलौर के बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन होने के बाद से यह सीट खाली है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के अभेद्य चुनाव प्रबंधन से मिली केदारनाथ उप चुनाव में शानदार जीत- प्रदीप बिष्ट

 

लोकसभा चुनाव के साथ यहां उपचुनाव भी होने थे लेकिन इससे संबंधित याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने के चलते चुनाव आयोग ने तिथि जारी नहीं की थी। अब उसका निस्तारण होने के बाद आयोग ने तिथि जारी कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आए युवक सोहेल की मौत, दोस्त गंभीर घायल

यह है चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि- 14 जून
नामांकन की अंतिम तिथि – 21 जून
नामांकन पत्रों की जांच – 24 जून
नाम वापसी की अंतिम तिथि – 26 जून
विधानसभा उप चुनाव की तिथि – 10 जुलाई
मतगणना की तिथि – 13 जुलाई