उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ दिन में खरीदी नई बाइक, शाम को युवक की हादसे में हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़– वनभूलपुरा निवासी युवक ने दिन में शोरूम से नई बाइक निकाली और रात को दोस्त संग घूमने चला गया। वापसी में एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दीं। इस हादसे में युवक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां 20 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

वनभूलपुरा मलिक का बगीचा निवासी मो. जाहिद फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनका 20 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता था। शुक्रवार शाम को चार बजे कैफ ने एक शोरूम से नई बाइक खरीदी। रात को वह दोस्त अयान के संग घूमने बरेली रोड की ओर चला गया। रात नौ बजे लक्ष्मी शिशु मंदिर के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कैफ घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा दंगे की कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मजिस्ट्रेटी जांच की शुरू

 

 

जबकि अयान को मामूली चोट आई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कैफ दो बहनों का इकलौता भाई था।

यह भी पढ़ें 👉  एक पखवाड़े पूर्व बिंदुखत्ता से लापता हुए टुकटुक चालक का सुराग न मिलने से ग्रामीणों ने स्थानीय तहसील में दिया धरना, आयुक्त को भेजा ज्ञापन।