उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 लाख की 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन को मिली मजबूती

हल्द्वानी/नैनीताल– एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

 

गौला बाईपास से दबोचा गया आरोपी
22 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान गौला बाईपास रोड के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर का छापा- एक्‍शन में आए आईएएस दीपक रावत, उद्यान विभाग के आउटलेट पर मारा छापा, की ये बड़ी कार्रवाई

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष) निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (हाल निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है।

 

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर नंबर 31/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिज़ाज, आज इन जिलों में बारिश के आसार

 

सराहनीय पुलिस टीम
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में शामिल रहे—

  • उपनिरीक्षक मनोज यादव
  • कांस्टेबल दिलशाद अहमद
  • कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (SOG)
  • कांस्टेबल संतोष बिष्ट (SOG)

एसएसपी नैनीताल ने पूरी टीम को 2000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

नवंबर से अब तक बड़ी बरामदगी
एसएसपी के कुशल नेतृत्व में नवंबर माह से अब तक जिले में 55 नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने—

  • 7.96 किलो चरस
  • 768.32 ग्राम स्मैक
  • 83 किलो गांजा
  • 180 नशीली गोलियां
  • 24 कैप्सूल
  • 993 नशीले इंजेक्शन
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ाः यहाँ गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, कार चालक की हुई दर्दनाक मौत।

बरामद किए हैं।

 

 

अन्य क्षेत्रों में भी कार्यवाही
रामनगर: 9.84 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

लालकुआं: 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने कहा,
“नशे का कारोबार करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य नैनीताल जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है।”

नैनीताल पुलिस द्वारा ‘ड्रग फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत यह अभियान लगातार जारी है।