उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, दो लेखपाल निलंबित; जांच के लिए संयुक्त समिति गठित

देहरादून न्यूज़- प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित लेखपालों में जगदीश राठौर और डिंपल शामिल हैं। दोनों पर प्रथमदृष्टया प्रमाणपत्रों के आवेदनों और दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही बरतने का आरोप है।

 

 

जानकारी के अनुसार, प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले में छात्र के पिता समेत मेरठ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। वहीं, कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने में शामिल दलाल रूपेश पंडित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून की दस्तक के साथ कोसी-दाबका में खनन बंद, सरकार को मिला 9.79 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रशासनिक स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के नेतृत्व में संयुक्त जांच समिति गठित की थी। समिति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, आवेदनों की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन में हुई कथित लापरवाही की पड़ताल कर रही है। इसके अलावा पुलिस की एसआईटी भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) महंगे दामों में कॉपी किताबें बेचने के मामले में प्रशासन हुआ गंभीर, जांच के दिये निर्देश

 

 

प्रशासन की प्रारंभिक जांच में कुछ प्रमाणपत्रों के आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन में संबंधित स्तर पर लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। इसी के आधार पर लेखपाल जगदीश राठौर और डिंपल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि फर्जी प्रमाणपत्र तैयार करने और उन्हें जारी कराने की प्रक्रिया में और कौन-कौन लोग शामिल रहे।

 

 

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों के अधिकारों से जुड़े प्रमाणपत्रों में किसी भी तरह की अनियमितता या फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ होली की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराई, तीन लोगों की मौत

 

 

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त जांच आगे बढ़ने के साथ अब इस मामले में फर्जी प्रमाणपत्रों की पूरी प्रक्रिया और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।