उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस का बड़ा साइबर ऑपरेशन: APK फ़ाइल गैंग के 4 ठग गिरफ्तार, 3 करोड़ से अधिक का फ्रॉड पकड़ा गया

SSP मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर तल्लीताल पुलिस की कार्रवाई — भारी मात्रा में मोबाइल, सिम व बैंक दस्तावेज़ बरामद, दिल्ली पुलिस से भी जुड़े तार

नैनीताल न्यूज़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के साइबर अपराधों पर कड़े एक्शन के निर्देशों का बड़ा परिणाम सामने आया है। तल्लीताल थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड में संलिप्त APK फ़ाइल गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, QR कोड, बैंक कार्ड, चेक बुक सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई है। गैंग के खातों में अब तक ₹3,37,22,881/- का लेनदेन सामने आया है।

 

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई के दौरान 15 नवंबर 2025 की रात भेडियापखाण मोड़, दोगांव के पास संदिग्ध वाहन NEXON HR98 P/1642 की चेकिंग की गई। वाहन में बैठे चार युवक संदिग्ध पाए गए, जिसके बाद तलाशी में साइबर फ्रॉड से जुड़े अहम सबूत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  आज के राशिफल से जानिए आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन राशियों में होगी आर्थिक क्षेत्र में उन्नति।

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल फोन का पूरा एक्सेस हासिल कर लेते थे। पीड़ितों के बैंक लेन-देन की जानकारी हासिल कर कमीशन के लालच में ‘म्यूल’ या ‘होल्डर’ खातों का उपयोग करते हुए रकम ट्रांसफर कर ठगी करते थे। बरामद तीन QR कोड में से एक की बैंक जानकारी दिल्ली के थाना शाहदरा में दर्ज केस नंबर 22/2025 से मेल खाती है, जिसके बाद पुलिस दिल्ली से भी जानकारी साझा कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामग्री के साथ आठ महिलाओं सहित 19 गिरफ्तार

 

 

गिरफ्तार आरोपी

1. शुभम गुप्ता (29) — अलवर, राजस्थान — वाहन चालक

2. पियूष गोयल (23) — जहांगिराबाद, बुलंदशहर

3. ऋषभ कुमार (25) — मोदीनगर, गाजियाबाद

4. मोहित राठी (25) — महावीरपुरा, गुरुग्राम

 

बरामद मोबाइल फोन

🔹 Samsung Galaxy Fold 5, Samsung Z Fold, Oppo Reno 6 Pro
🔹 Samsung Galaxy A22 5G, Vivo V30
🔹 iPhone 12, iPhone 13
🔹 Hero 600 कीपैड फोन
🔹 OnePlus 6, Realme 3 Pro, Vivo 1818

 

 

इसके अलावा 09 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, QR कोड, बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड, चेक बुक तथा साइबर ठगी में उपयोग किया जाने वाला वाहन ‘NEXON HR98P/1642’ सीज किया गया है।

 

पुरस्कार

साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़ करने के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹5000 का इनाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ

 

 

गिरफ्तारी व चेकिंग टीम

1- प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा

2- थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल

3- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा, चौकी प्रभारी ज्योलीकोट

4- कानि0 राजेन्द्र जोशी, चौकी भुजियाघाट

5- कानि0 धर्मेन्द्र साहनी, चौकी ज्योलीकोट

6- कानि0 चालक दीपक जोशी, चौकी ज्योलीकोट

7- का0 नरेंद्र धामी, साइबर सैल

 

📌 नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अनजान लिंक, ऐप और APK फाइल डाउनलोड करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध लेनदेन या साइबर ठगी की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।