ऑपरेशन प्रहार: हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता

डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार थाना कालाढूंगी में दर्ज FIR संख्या-37/2026, धारा 103(1) BNS से संबंधित अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी पर वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाने का आरोप है। उपचार के दौरान उनकी मौत Sir Ganga Ram Hospital में हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
एसपी हल्द्वानी मनोज कत्यालके पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हल्द्वानी के देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4 के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक पंकज जोशी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी और कांस्टेबल तेजपाल शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी लगातार प्रभावी ढंग से जारी रहेगा।








