उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता उत्तरायणी कौतिक का भव्य शुभारंभ, कबड्डी में SKM स्कूल का दबदबा

लालकुआं/बिंदुखत्ता– जनता इंटर कॉलेज मेला मैदान, बिंदुखत्ता में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक एवं मेले का विधिवत शुभारंभ आज 12 जनवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। यह ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मेला 16 जनवरी तक चलेगा। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मोहन सिंह विष्ट की धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पहले दिन खेल प्रतियोगिताओं में स्थानीय विद्यालयों और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

 

कबड्डी प्रतियोगिता में SKM स्कूल का शानदार प्रदर्शन
मेले के पहले दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले खेले गए, जिसमें SKM स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, आधी रात को ध्वस्त की गई दशकों पुरानी दरगाह

 

कबड्डी प्रतियोगिता परिणाम (12 जनवरी):

  • बालक जूनियर वर्ग
    ● प्रथम: SKM बॉयज
    ● द्वितीय: सिद्धांत सरस्वती एकेडमी
    ● तृतीय: एम.ए.पी. स्कूल

 

  • बालक सीनियर वर्ग
    ● प्रथम: SKM
    ● द्वितीय: एस.डी. एकेडमी
    ● तृतीय: बिंदुखत्ता पायलट

 

  • बालिका जूनियर वर्ग
    ● प्रथम: सिद्धांत सरस्वती एकेडमी
    ● द्वितीय: आदर्श इंटर कॉलेज

 

  • बालिका सीनियर वर्ग
    ● प्रथम: SKM गर्ल्स
    ● द्वितीय: स्कॉलर हेवन

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम और अनुशासन का शानदार परिचय दिया, जिस पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

 

 

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शांतिपुरी की शानदार एंट्री
कबड्डी के बाद आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन के खेल के अंत तक 6 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि शांतिपुरी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, चालक फरार

 

मेला समिति व क्षेत्रीय गणमान्य रहे मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

मेला समिति पदाधिकारी:
संरक्षक देवी दत्त पांडे, प्रबंधक प्रभात पाल, मेला अधिकारी अजय गर्बयाल, सचिव प्रेम दानू, कोषाध्यक्ष नवीन पपोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, उपाध्यक्ष पुष्कर दानू, उपसचिव विजय सामंत एवं मीडिया प्रभारी विपिन जोशी।

 

अन्य उपस्थित गणमान्य:
प्रकाश मिश्रा, शिवराज बिष्ट, रणजीत मेहरा, संजय टाकूली, जीवन रावत, के. सुंदर सिंह खनका, कमलेश पाठक, इंदर सिंह पनेरी, भागीरथी दानू, चेतन पाण्डेय, अनीता गोस्वामी, शेर सिंह दानू, अमित दानू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसएसपी ने किए कोतवालो के ट्रांसफर, इन्हे बनाया गया लालकुआं कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक

आगामी दिनों में होंगे विविध सांस्कृतिक व खेल आयोजन
मेला समिति अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी ने बताया कि—

 

  • 12 व 13 जनवरी को विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ व बोरा दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
  • 14 से 16 जनवरी तक लोकरनृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी।
  • 16 जनवरी (समापन दिवस) को भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक गायक माया उपाध्याय, जितेंद्र तोमक्याल, अमित बाबू गोस्वामी, शेर सिंह दानू एवं चेतन पांडे सहित सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीमें प्रस्तुति देंगी।

मेला समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय संस्कृति, लोककला और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।