CM CORNER, जॉब अलर्ट,उत्तराखण्डकुमाऊं,राजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

भाजपा हल्दूचौड़ मंडल कार्यकारिणी गठित, विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने किया कार्यकारिणी का स्वागत


लालकुआं– भारतीय जनता पार्टी हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष दीपक बहुगुणा ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए विजय दुम्का समेत चार उपाध्यक्ष, रोहित बिष्ट समेत दो महामंत्री सहित पूरी कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसके बाद विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के आवास में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का हृदय गति रुकने से हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दीपक बहुगुणा द्वारा की गई घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विजय दुम्का, रुक्मणी सिंह, अशोक पढ़ालनी और बबीता चंदोला बनाए गए हैं। महामंत्री पद पर रोहित सिंह बिष्ट और मनमोहन पुरोहित नियुक्त किए गए हैं, मंत्री पद पर प्रवीण दानू, सचिन जोशी, हयात, संजय धारियाल, पुष्कर बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर हेमंत लोशाली, मीडिया प्रभारी गोपाल जोशी, आईटी संयोजक दीवान सिंह पवार और सोशल मीडिया संयोजक ललित सनवाल को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।