उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

भाजपा हाईकमान का अल्टीमेटम: 31 अक्टूबर तक जनता के बीच रहें विधायक, फिर होगा टिकट पर फैसला

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने अपने विधायकों को प्रदर्शन सुधारने का आखिरी मौका देते हुए साफ संदेश दे दिया है कि अब जनता के बीच सक्रियता ही टिकट का आधार बनेगी। पार्टी हाईकमान ने सभी विधायकों को 31 अक्टूबर तक लगातार क्षेत्र में रहने, लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने और सरकारी घोषणाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।

 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने विधायकों से कहा है कि वे मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें, ताकि विकास योजनाओं में तेजी लाई जा सके। नवंबर और दिसंबर में पार्टी दो नए सर्वे कराएगी, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा चुनाव के टिकट तय किए जाएंगे।

 

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि फिलहाल पार्टी किसी भी मौजूदा विधायक का टिकट काटने के मूड में नहीं है, लेकिन अंतिम निर्णय जीत की संभावना और जनता के फीडबैक के आधार पर ही लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आज से 17 तक रहेगा रूट डायवर्जन, प्‍लान देखकर ही घर से निकलें

 

अब तक हो चुके हैं तीन सर्वे
भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग स्तरों पर अब तक तीन सर्वे कराए हैं। इन सर्वे में पार्टी की स्थिति मजबूत बताई गई है, लेकिन करीब एक दर्जन से अधिक विधायकों के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी के संकेत भी मिले हैं। इसी वजह से संगठन ने विधायकों की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया है।

 

कमजोर सीटों और कांग्रेस के गढ़ पर फोकस
भाजपा संगठन को वर्ष 2022 में कम अंतर से जीती सीटों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। श्रीनगर, टिहरी, गदरपुर और नरेंद्रनगर जैसी सीटों पर पार्टी बेहद कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पाई थी। वहीं चकराता, भगवानपुर, पिरान कलियर और धारचूला जैसी सीटें अब तक भाजपा के खाते में नहीं आ सकी हैं।

 

पार्टी नेतृत्व ने संगठन को कांग्रेस के मजबूत गढ़ों और कमजोर सीटों पर रणनीतिक तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बारातियों से भरी बस 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल

 

25 दिन में 7300 करोड़ से ज्यादा योजनाओं को मंजूरी
चुनाव से पहले सरकार भी विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में जुटी है। मुख्यमंत्री की ओर से 21 अप्रैल से अब तक सिर्फ 25 दिनों में 7300.28 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें अधिकांश योजनाएं बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं से जुड़ी बताई जा रही हैं।

 

सरकार का फोकस बीते साढ़े चार वर्षों में की गई घोषणाओं को पूरा करने पर भी है। इस दौरान मुख्यमंत्री की 4,323 घोषणाओं में से 2,444 महत्वपूर्ण घोषणाओं के शासनादेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि बाकी घोषणाओं के जीओ 15 जून तक जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

 

हर सीट जीतना भाजपा का लक्ष्य’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt ने कहा कि पार्टी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दे चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव में हर सीट पर जीत दर्ज करना है और इसी वजह से सभी सीटों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! उत्तराखंड में अगले पांच दिन झमाझम बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

उन्होंने कहा कि विधायकों को जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

मंत्री और विधायक दोनों मैदान में सक्रिय
हाईकमान के निर्देशों के बाद मंत्रियों और विधायकों की क्षेत्रीय सक्रियता भी बढ़ गई है। मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें, निरीक्षण और विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, जबकि विधायक भी देहरादून से दूरी बनाकर अपने क्षेत्रों में डटे हुए हैं।

 

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami लगातार गढ़वाल और कुमाऊं के दौरों पर सक्रिय हैं। भाजपा संगठन का मानना है कि इसका सीधा लाभ पार्टी विधायकों और संगठन को आगामी चुनाव में