उत्तराखण्डकुमाऊं,

रुद्रपुर में गैस किल्लत के बीच कालाबाजारी का खेल! ₹300 प्रति किलो में गैस बेचने का ऑडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

रुद्रपुर न्यूज़- पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच रुद्रपुर में रसोई गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए कई-कई दिनों तक एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

 

हालांकि जिला प्रशासन ने गैस की किसी भी प्रकार की कमी से इनकार करते हुए एजेंसियों को घर-घर सिलिंडर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। शहर में गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है, जिससे परेशान लोगों को अब महंगे दामों पर गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- बेतरतीब कट से बढ़ रही दुर्घटनाएं: हाईवे पर हादसों के विरोध में दो ने दाखिल की याचिका, प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

इसी बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने पूरे मामले को और गरमा दिया है। वायरल ऑडियो में दो लोगों के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें ₹300 प्रति किलो की दर से गैस उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है। बातचीत में यह भी दावा किया गया कि सिलिंडर उपलब्ध नहीं है, लेकिन 4 किलो गैस घर तक पहुंचाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, इस मेडिकल अधिकारी को 20 हजार की घूस लेते पकड़ा

 

ऑडियो में एक व्यक्ति अपनी परेशानी बताते हुए कहता है कि वह डेढ़-दो महीने से चूल्हे पर खाना बना रहा है। इसके जवाब में दूसरा व्यक्ति महंगे दामों पर गैस उपलब्ध कराने का ऑफर देता है।

 

इस ऑडियो के सामने आने के बाद शहर में गैस की कालाबाजारी की आशंका गहरा गई है। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के ग्रामीण को खोजने जंगल में भटक रही है पीएसी की दो प्लाटून, पंतनगर पुलिस व एसओजी की टीम भी छान रही जंगल की खाक, ग्रामीण का सुराग नही

 

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस अब वायरल ऑडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुट गई है।

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।