उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ STF ने दूसरे की जगह परीक्षा देने आए युवक को गेट के बाहर से किया गिरफ्तार, 16 लाख में हुआ था साैदा

एसटीएफ ने राज्य स्तरीय यूकेएसएसएससी की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में नकल करने की कोशिश करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने गिरोह के मास्टरमाइंड व उसके साथी को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ हरिद्वार से गिरफ्तार किया।

एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जानकारी मिली थी कि प्रदेश में 18 अगस्त को होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की सहायक अध्यापक की परीक्षा में आरोपी एक परीक्षार्थी की जगह अपने साथी को बैठाकर परीक्षा दिलाएगा। इसके लिए 16 लाख रुपये में सौदा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े अस्‍पताल में घोर लापरवाही, युवती के पेट में चीरा लगाकर ओटी से लौटाया

 

इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने हरिद्वार में डेरा डाल लिया। रविवार को एसटीएफ ने हरिद्वार के मायापुर स्थित परीक्षा केंद्र एसवीएम इंटर कॉलेज के बाहर से गिरोह के मास्टरमाइंड उधम सिंह निवासी व उसके साथी अनुपम निवासी बिहार को परीक्षा से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रोफेसर को शराब पीकर कॉलेज आना पड़ा महंगा, हुई ये कार्यवाही

 

वही एसएसपी ने बताया कि आरोपी अनुपम किसी कुलदीप नाम के छात्र की जगह परीक्षा देने आया था। गिरोह का मास्टरमाइंड भर्ती परीक्षा में नकल के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी ने जिले को दी 778 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात