उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दुष्कर्म के आरोप में ब्लॉक गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

गोपेश्वर न्यूज़– युवती से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में दशोली विकासखंड के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विपिन कंडारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

 

गोपेश्वर थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि विपिन कंडारी ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म किया। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी ब्लॉक प्रमुख को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नदी किनारे चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने घात लगाकर किया दो बार हमला, पहले में बची महिला की जान, तो दूसरे में हुई मौत

 

 

पीड़िता ने यह भी कहा कि विपिन कंडारी ने लंबे समय तक उसके साथ रहने का दावा किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले एक संगठन से छात्र नेता भी रह चुके हैं और इसी दौरान उनकी पीड़िता से पहचान हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में मिला 24 मई से लापता बुजुर्ग का शव, पढ़े पूरी खबर।

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC ने जारी की सहायक शिक्षक (LT) विशेष शिक्षा भर्ती अधिसूचना, 128 पदों पर होगी नियुक्ति