उत्तराखण्डगढ़वाल,

ऋषिकेश में स्कूली बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर दीवार से टकराई, 30 लोग थे सवार; तीन घायल

ऋषिकेश न्यूज- मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर शनिवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बस में सवार सभी 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

 

इंस्पेक्टर एसडीआरएफ कवींद्र सजवान के अनुसार, बस संख्या UP 83 AT 8300 को चालक जयप्रकाश निवासी ग्राम गढ़ी पुरानी, थाना नारखी, जनपद फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) चला रहे थे। बस में पंडित तिलक भानु सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फिरोजाबाद के छात्र-छात्राएं और शिक्षक सवार थे। सभी लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्नान और भ्रमण के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ चौकी प्रभारी के रिश्वत लेने के बाद एसएसपी ने पूरी चौकी को किया तितर बितर

 

 

अचानक ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

बताया गया कि मुनिकीरेती के पीडब्ल्यूडी तिराहे पर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 30 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दो बच्चों के पिता को चढ़ा इश्क का भूत, युवती की शादी का रिश्ता तुड़वाया, फिर धमकाया, केस दर्ज

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने अभियान चलाकर बस में फंसे सभी बच्चों, शिक्षकों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

 

चालक, हेल्पर और प्रधानाचार्य घायल

दुर्घटना में बस चालक जयप्रकाश, हेल्पर अवधेश और विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी सारस्वत को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, सभी स्कूली बच्चों के ठहरने की व्यवस्था मधुबन आश्रम में कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- फरार आरोपी मुकेश बोरा को फिर लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

 

 

स्थानीय स्तर पर पीडब्ल्यूडी तिराहे की सड़क पर तेज ढलान को दुर्घटनाओं की वजह माना जा रहा है। इस क्षेत्र में पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं।