उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां बोलेरो वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, एक घायल

पिथौरागढ़ न्यूज़- शुक्रवार देर शाम धारचूला-तवाघाट हाईवे पर एलागाड के पास एक निजी बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरकर काली नदी किनारे जा पहुंचा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में दो युवकों की मौके पर हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल

 

जानकारी के मुताबिक, बोलेरो वाहन तवाघाट से धारचूला की ओर आ रहा था। एलागाड में नेपाल पुल के पास यह वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पर एसएसबी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब मौसम के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा हाईकमान का अल्टीमेटम: 31 अक्टूबर तक जनता के बीच रहें विधायक, फिर होगा टिकट पर फैसला

 

 

रेस्क्यू टीम ने खाई से घायल ऋत्विक घोष (24 वर्ष), निवासी रेजीनगर, जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल को बाहर निकालकर उपचार के लिए धारचूला अस्पताल पहुंचाया। घायल ने बताया कि वाहन में उसके साथ उसका साथी जर्मन सिंह भी था। दोनों धारचूला में एचसीसी में कार्यरत थे और तवाघाट से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ के शिवालिक पुरम कलोनी के निवासी स्टोन क्रेशर कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, पुलिस ने दो महिला एवं एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

 

 

काफी प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम को दूसरा व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।