उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- UCC में विवाह पंजीकरण के लिए 25 से जिलेभर में लगेंगे शिविर

नैनीताल न्यूज़– जिला प्रशासन 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न विभागों एवं कार्यालय परिसरों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने को विशेष शिविर लगाएगा।

शिविरों का लाभ वे लोग उठा सकेंगे, जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है। ऐसे सभी लोगों को यूसीसी लागू होने की तिथि (27 जनवरी 2025) से छह माह की अवधि के भीतर यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष शिविर अभियान पूरे जिले में चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के इन इलाकों में सीजन की हुई पहली बर्फबारी, खिले किसानों के चेहरे

जिला कार्यालय नैनीताल, नगर निगम हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, धारी, श्रीकैंची धाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, समेत सभी खंड विकास कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक, जनसेवा केंद्र संचालकों की सहायता से सरल, सुगम रूप से विवाह पंजीकरण करवा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव की कार्यवाही सही दिशा में, जल्द बनेगा लालकुआं में बाईपास -डॉ मोहन बिष्ट

इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए संदीप शर्मा, स्टेट हेड, सीएससी-एचपीवी के मोबाइल नंबर 9816169336 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेंशन घोटाले पर सीएम धामी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 1,377 अपात्रों की पेंशन फ्रीज; रिकवरी और मुकदमे की तैयारी