उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा! डिवाइडर से टकराई कार

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार या अनियंत्रित कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां बेटी ने ही अपने घर पर डाला डाका, चुरा लिए मां के जेवर, ऐसे हुआ खुलासा, हुई गिरफ्तार

 

 

डिवाइडर से टकराते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

जानकारी के अनुसार, हादसा हल्द्वानी कोतवाली की मंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका हुई निलंबित।

 

 

घायलों को अस्पताल भेजा, जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 4.81 करोड़ का बैंक घोटाला: पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 11 दोषी करार, सजा सुनाई