उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मियों के परिजनों को सौंपे 50-50 लाख के सहायता चेक — दुर्घटना में मारे गए तीन कर्मचारियों के परिवारों को मिली आर्थिक मदद

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उपनल के माध्यम से सेवारत तीन कर्मियों की सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आर्थिक सहायता भले ही अपनों की कमी को पूरा नहीं कर सकती, लेकिन संकट की घड़ी में परिजनों को संबल प्रदान करने का प्रयास है।

 

 

दुर्घटना में मृत कर्मियों में विद्युत वितरण खंड जसपुर में तैनात श्री बृजेश कुमार (जनवरी 2025), ब्रिडकुल देहरादून में कार्यरत श्री तसलीम (नवंबर 2024) और विद्युत वितरण खंड हरिद्वार में तैनात श्री संजीव कुमार (फरवरी 2025) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले, शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

 

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सहायक कार्य वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उपनल कर्मियों सहित सरकारी और अर्द्धसरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत अनेक सुविधाएं और बीमा लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार और विभिन्न बैंकों के बीच एमओयू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले को सीएम धामी ने बताया कायराना, देश के लिए बलिदान हुए उत्तराखंड के आदर्श नेगी को दी श्रद्धांजलि

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस योजना के तहत किसी कार्मिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को तुरंत सहायता राशि दी जाती है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक का विशेष आभार व्यक्त किया, जिसने इस सुविधा को लागू करने में सहयोग दिया है।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “कोई भी आर्थिक सहायता मानव की कमी को पूरी नहीं कर सकती, परंतु यह उनके परिवार को कठिन समय में संबल अवश्य देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में नवाचार और सुधार कर रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन करने के दिए निर्देश

 

 

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, मेजर जनरल (से.नि.) शम्मी सबरवाल, उपनल एमडी जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन और एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।