उत्तराखण्ड

CBSE 10वीं रिजल्ट कभी भी जारी, 25 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला

उत्तराखंड सहित देशभर के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम कभी भी जारी किया जा सकता है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक घोषणा भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन डिजीलॉकर की वेबसाइट पर रिजल्ट से जुड़ी जानकारी अपडेट होने के बाद उम्मीदें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड से जीवन अस्त व्यस्त,

 

 

इस बार करीब 25 लाख छात्रों ने CBSE 10वीं की परीक्षा दी थी, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है।

 

छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें डिजीलॉकर या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा लेना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जंगल में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वकील से मिलने हल्द्वानी आ रहा था आरोपी, अब भेजा जेल

 

ऐसे करें रिजल्ट चेक
सबसे पहले छात्र cbseservices.digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर “Get Started” के विकल्प पर क्लिक करें।

 

इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारी भरें।
OTP के जरिए मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें।
अकाउंट एक्टिव होने के बाद छात्र सीधे अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का कहर: 6 से 9 जुलाई तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, पहाड़ों में सतर्कता जरूरी

 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना परिणाम देखें और किसी भी अफवाह या फर्जी लिंक से बचें।