उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 5 जिलों में यलो अलर्ट; 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 14 मार्च को राज्य के 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पांच जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

 

इसके अलावा देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पिथौरागढ़ निवासी की मौत, दो गंभीर घायल

 

5 जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

 

देहरादून में बन सकते हैं गरज वाले बादल
देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर गरज-चमक वाले बादल विकसित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- 'बोल पहाड़ी हल्ला बोल' के साथ हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली हुई शुरू, कई संगठन हुए शामिल, बोले-आज ये लड़ाई लड़ना जरूरी

 

तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
15 मार्च: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के आसार हैं, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - सात माह से फरार चल रहे किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

16 मार्च: पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगह गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

 

17 मार्च: मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।