उत्तराखण्डगढ़वाल,

मुख्यमंत्री धामी व पूर्व सीएम कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी जन्मदिन की बधाई, भद्रकाली मंदिर में भंडारे का आयोजन

देहरादून न्यूज़– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सर्वप्रथम अपनी माता मोहिनी जोशी का आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने गुच्छुपानी स्थित माता भद्रकाली काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

जन्मदिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सपरिवार माता भद्रकाली मंदिर में विशेष हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शादी समारोहों के दौरान पुलिस-प्रशासन के आदेश का बजा 'बैंड', सड़कें हो रहीं जाम, बैंक्वेट हाल संचालकों द्वारा शादी समारोह की नहीं दी जा रही सूचना

 

माता भद्रकाली मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मेंदोली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ धमाका, 1 दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे

 

इसके अलावा राज्यमंत्री दर्जाधारी ज्योतिप्रसाद गेरोला, कैलाश पंत, रमेश गडिया, डॉ. गीता खन्ना, भुवन विक्रम डबराल, विनय रोहिला, किन्नर समाज के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर कैबिनेट मंत्री को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- उत्तराखंड की 10th और 12th का परीक्षा कार्यक्रम जारी, देखे डेट शीट

 

कार्यक्रम में देहरादून जनपद से भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया।