उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां चलती गाड़ी के ऊपर पहाड़ी से गिरा बैल, कार के उड़े परखच्चे, गाड़ी में सवार 3 लोग घायल।

देहरादून न्यूज़– यहाँ देहरादून के विकासनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ पहाड़ी से अचानक एक बैल लुढ़क कर बोनट पर आ गिरा। जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में गाडी के अंदर बैठे तीन लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 109 पाउच कच्ची शराब के साथ लालकुआं निवासी युवक को किया गिरफ्तार

पहाड़ी से कार के ऊपर आ गिरा बैल
कार में हिमाचल के जुब्बल निवासी कार चालक, उसकी मां और बहन सवार थे। तीनों ही हादसे के दौरान घायल हो गए। हादसा मसूरी-चकराता-त्यूणी हाईवे पर दारागाड़ के पास हुआ। वही बताया जा रहा है सड़क के ऊपर पहाड़ी पर पशु चर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कपड़ा कारोबारी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा

गाड़ी में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं
इस दौरान पहाड़ी से फिसल कर एक बैल हाईवे पर आवाजाही के दौरान कार के ऊपर आ गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार सवार घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी लाया गया। हालांकि सभी लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर अमृतपाल सिंह को शहीद का दर्जा नहीं दिए जाने पर युवाओं में रोष, करी ये मांग