उत्तराखण्डकुमाऊं,

सीमांत सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, नेपाल से सटी सीमाओं पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

देहरादून न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पड़ोसी देश नेपाल में हाल के राजनीतिक हालातों के मद्देनजर उत्तराखंड के तीन सीमांत जनपद—चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर—के जिला प्रशासन, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

 

 

बैठक में नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा की वर्तमान स्थिति का संपूर्ण आकलन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और किसी भी असामाजिक या उत्पाती तत्व की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी के निर्देश भी दिए ताकि अफवाह, भ्रामक सूचना या उकसाने वाले कंटेंट पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता- यहाँ सड़क पार कर रहे पूर्व सैनिक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हुए गंभीर रूप से घायल। देखें वीडियो।

 

 

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिया कि वे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और SSB के साथ निरंतर संपर्क में रहें और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों, स्थानीय ग्राम समितियों, पुलिस बल और वन विभाग के साथ मिलकर निगरानी व्यवस्था को सशक्त बनाएं। उन्होंने सीमाओं से लगे प्रवेश मार्गों की नियमित मॉनिटरिंग करने और सीमा पार से होने वाले आवागमन पर विशेष सतर्कता बरतने का भी आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसएसपी नैनीताल ने पुलिस बलों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

 

 

सुरक्षा उपायों के तहत भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कठोर अनुपालन सुनिश्चित करने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के भी आदेश दिए गए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आज बिंदुखत्ता में, विजय दिवस के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

बैठक में सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा चुनौतियों, सामुदायिक भागीदारी, खुफिया सूचना तंत्र की मजबूती और केंद्रीय एजेंसियों से तालमेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं मंडलायुक्त, कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक, साथ ही चंपावत, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।