उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में 27 अक्टूबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, डीएम ने जारी किए संशोधित आदेश

उधम सिंह नगर न्यूज़– छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लेते हुए स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। जिला अधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जनपद में 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को छठ पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- मोतीनगर में रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर में चोट के निशान

 

 

पूर्व में यह अवकाश 28 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया था, लेकिन नवीन आदेश के तहत अब इसे एक दिन पहले यानी 27 अक्टूबर को लागू किया गया है।

 

 

जिला अधिकारी द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1981 संस्करण, पैरा-247 में दिए गए प्राविधानों के अनुसार लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्रसाद ना खरीदने पर दुकानदारों में श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट,श्रद्धालुओं के कपड़े भी फाड़े, दुकानदारों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

आदेश संख्या 214/रा०सा०-नौ (54)/2022 दिनांक 10 अक्टूबर 2025 में आंशिक संशोधन करते हुए यह बदलाव किया गया है।

 

 

हालांकि, जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषागार, उप कोषागारों एवं बैंकों में प्रभावी नहीं होगा, यानी इन संस्थानों में कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, उपद्रवियों से होगी सावर्जनिक संपति के नुकसान की भरपाई

 

 

छठ पर्व को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन ने घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रोशनी की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए हैं।