उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- 22 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर सीएम धामी ने ली बैठक, अधिकारियो को दिए ये निर्देश

मुख्यंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक ली। कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सभी महकमे इसकी तैयारियों में जुटे हैं। नगर निगम की ओर से भी कांवड़ यात्रा को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) जिले में भारी बारिश के चलते कल सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश

कांवड़ पटरी मार्ग पर नगर निगम दो विश्राम स्थल बना रहा है। एक विश्राम स्थल पंचशील मंदिर तो दूसरा शिवमंदिर के पास होगा। दोनों विश्राम स्थल वाटर प्रूफ होंगे। इसके अलावा कांवड़ यात्रियों के लिए नहाने के लिए फव्वारा लगाया जाएगा। साथ ही कांवड़ पटरी पर मोबाइल शौचालय भी लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) युवाओं के लिए अच्छी खबर, यूकेपीएससी ने इन दो नई भर्तियों की जारी की अपडेट

 

रात के समय कांवड़ यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए कांवड़ पटरी पर 300 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। वहीं, निगम कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह कूड़ेदान भी लगवा रहा है। वहीं कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय ने हरिद्वार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों को 22 जुलाई से चार अगस्त तक छुट्टियां रद्द होने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कांवड़ यात्रा के दौरान कोई डॉक्टर या स्टाफ ड्यूटी से नदारद पाया गया तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वीकेंड के दौरान शनिवार-रविवार को शहर हल्द्वानी का पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान