उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- मुख्य सचिव ने दिए राज्य में झुग्गी बस्तियों का पुनः सर्वे कराने के निर्देश

देहरादून न्यूज– मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में प्रदेश की झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को झुग्गियों का पुनः सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि पात्र परिवारों को नियमानुसार लाभ दिया जा सके।

 

 

मुख्य सचिव ने कहा कि वर्ष 2011-12 में किए गए सर्वे में चिन्हित श्रेणी-1 एवं श्रेणी-2 के पात्र लोगों को स्थानीय निकायों और जिलाधिकारियों की सहायता से अभियान चलाकर विनियमित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि झुग्गियों के पुनर्विकास के लिए गठित जिला स्तरीय समितियों की बैठकें शीघ्र आयोजित की जाएं और उसके बाद राज्य स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ सोशल मीडिया में एक पोस्ट पर किये गए कमेंट को लेकर शुरू हुई लड़ाई सड़क पर पहुंची, जाने पूरा मामला

 

 

उन्होंने काठबंगला प्रोजेक्ट में निर्मित आवासों का आबंटन नवंबर 2025 तक पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, सचिव शहरी विकास को इसकी निरंतर मॉनिटरिंग करने के भी आदेश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि चिन्हीकरण, आबंटन के लिए नियम, आंकलन, पात्रता एवं डीपीआर तैयार करने के लिए सचिव शहरी विकास, सचिव लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए और नगर निगम संयुक्त बैठक कर आवश्यक निर्णय लें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- लद्दाख में तैनात पौड़ी के जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

बैठक में सचिव नितेश कुमार झा, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, अपर सचिव गौरव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गधेरे में डगमगाए विधायक के कदम, SDRF ने बहते गनर को बचाया – बोले MLA: "डीएम साहब… जरा सीएम को फोन लगाओ"