उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड विधानसभा में 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, सीएम धामी बोले- यह सिर्फ आंकड़े नहीं, नए उत्तराखंड का संकल्प है

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार किया गया है।

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट महज आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि सतत और समावेशी विकास, नवाचार और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में राज्य सरकार का मजबूत संकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ निवासी एचएम के छात्र की जयपुर राजस्थान में हुई हत्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, आज होगा पोस्टमार्टम।

 

 

हर वर्ग के कल्याण पर फोकस

सीएम ने बताया कि किसानों, श्रमिकों, गरीबों, महिलाओं, युवाओं, सुरक्षा बलों और पत्रकारों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। इसमें विद्युत टैरिफ सब्सिडी, स्वास्थ्य योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पुलिसकर्मियों के आवास, तीमारदारों के विश्राम गृह और शहीद व पत्रकार कल्याण कोष के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।

 

 

आपदा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता

धामी ने कहा कि सरकार आपदा न्यूनीकरण और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर गंभीर है। भू-धंसाव, भूकंप जोखिम, स्प्रिंग मैपिंग और आपदा राहत से जुड़े प्रावधान बजट में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच संतुलन बनाए रखने पर भी खास जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 3 दिन तेज बारिश के आसार; इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

 

 

इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन विकास

बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार, कुंभ मेला अवसंरचना और पर्यटन विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता दी गई है। सीएम ने कहा कि सरकार ऋषिकेश को “योग नगरी” और हरिद्वार को “आध्यात्मिक पर्यटन नगरी” के रूप में विकसित करने को प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड की CS राधा रतूड़ी 31 मार्च को होंगी रिटायर, मिल सकती है नई जिम्मेदारी, अगला कौन बनेगा मुख्य सचिव

 

 

संस्कृति और धार्मिक आयोजन

मुख्यमंत्री ने बताया कि नंदा राजजात यात्रा और शारदा रिवर फ्रंट जैसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों को भी सशक्त किया जा रहा है

 

धामी ने विधानसभा में कहा – “यह अनुपूरक बजट नए उत्तराखंड की दिशा में एक मजबूत कदम है। मैं राज्य की जनता से आह्वान करता हूं कि इस विकास यात्रा में हमारा साथ दें।