उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- सिलक्यारा टनल हादसे पर सीएम धामी सख्त, मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा और एसओपी अपडेट करने के निर्देश

देहरादून न्यूज़- उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में बुधवार देर रात थाटक्रीट (Shotcrete) का एक हिस्सा गिरने से हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से घटना की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को राहत, बचाव व सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने निर्देश दिए कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक के परिजनों को नियमानुसार तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाए तथा पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उसके गृह जनपद तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) और उत्तरकाशी जिला प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने टनल के भीतर लागू सुरक्षा उपायों, राहत एवं बचाव कार्यों और सुरक्षा जांच की समीक्षा करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - संडे विकेण्ड के दौरान हल्द्वानी शहर का यातयात डायवर्जन प्लान, डाल लें एक नजर

 

 

बैठक के दौरान सचिव ने हादसे के कारणों की गहन जांच कराने और टनल निर्माण से जुड़े सभी तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का पुनर्मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। साथ ही टनल निर्माण एवं संचालन से संबंधित वर्तमान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

 

 

एसओपी अपडेट करने के निर्देश

सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित तकनीकी एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर एसओपी को अद्यतन (अपडेट) करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  एक्सपोनेंशियल स्कूल बिन्दुखत्ता के सात होनहारों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

 

 

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र, जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी राजकुमार नेगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।