उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- होमगार्ड स्थापना दिवस पर CM धामी की बड़ी सौगात: अवकाश बढ़ा, भत्तों में इजाफा, वर्दी भत्ता बहाल

देहरादून न्यूज़- होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के हित में सात बड़ी घोषणाएँ कीं। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार होमगार्ड संगठन को अधिक सुदृढ़ और सक्षम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आपदा प्रबंधन, बचाव कार्यों से लेकर कानून-व्यवस्था तक—हर मोर्चे पर होमगार्ड जवानों की अग्रिम भूमिका को उन्होंने सराहा।

 

 

 

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएँ

मुख्यमंत्री धामी ने समारोह में जवानों की सुविधाओं और आर्थिक सहायता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। इनमें प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार हैं—

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मसूरी पहुंचे मंत्री गणेश जोशी का मसूरी की जनता ने किया भव्य स्वागत, मंसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर मसूरी की जनता हुई गदगद।

होमगार्ड जवानों को अब 12 आकस्मिक अवकाश उपलब्ध होंगे, जिससे पारिवारिक व व्यक्तिगत कार्यों में आसानी होगी।

महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाएगी।

पर्वतीय क्षेत्रों में 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात जवानों को पुलिस और एनडीआरएफ की तर्ज पर ₹200 प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

एसडीआरएफ प्रशिक्षण प्राप्त जवानों को ₹100 अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सभी जिलों में प्रभारी किए तैनात

वर्दी भत्ता दोबारा शुरू किया गया, जिससे सभी जवानों को नियमित रूप से लाभ मिलेगा।

भोजन भत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया गया है, जिससे बेहतर पोषण सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण भत्ता ₹50 से बढ़ाकर ₹140 किया गया है, जिसे सीएम ने क्षमता-विकास का अहम कदम बताया।

 

 

“जवानों की सेवा भावना का सम्मान” — सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घोषणाएँ होमगार्ड जवानों के परिश्रम, साहस और सेवा-समर्पण के सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार भविष्य में भी कल्याण, सुरक्षा और कैरियर प्रगति से जुड़ी नीतियों पर काम करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत; पुलिस को फोन कर बोला- तलवार लेकर दौड़ी थी

 

 

उन्होंने जवानों से कहा कि वे राज्य निर्माण में अपनी भूमिका को और अधिक दक्षता, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाते रहें। सीएम ने यह भी बताया कि कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक हित के विभिन्न मोर्चों पर होमगार्ड की भूमिका लगातार मजबूत होती जाएगी, और सरकार इसके लिए हर संभव सहयोग देगी।