उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ में कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

लालकुआं न्यूज़- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ बरेली रोड के अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्दूचौड़ चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। यह विरोध गैरसैंण में विधानसभा सत्र समय से पहले अनिश्चितकाल के लिए समाप्त करने और विपक्षी विधायकों को बोलने का अवसर न देने के खिलाफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- संडे विकेण्ड के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लान

 

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत विपक्षी विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का समय न देना लोकतंत्र की हत्या है। यदि विधायक जनता की समस्याओं को सदन में नहीं उठा पाएंगे, तो उनके चुने जाने का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह रवैया संविधान और संसदीय परंपराओं के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनावों में EVM से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से होगा मतदान, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

 

 

वक्ताओं ने पंचायत चुनावों में भी सरकार और प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुने गए प्रतिनिधियों को जबरन उठाना, गोलीबारी की घटनाएं और गुंडा राज देवभूमि की गरिमा को कलंकित कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मजाक-मजाक में चली गई युवक की जान, शराब पार्टी में टेबल पर रखी रिवाल्वर का दबा दिया ट्रिगर, गोली लगने से युवक की मौत

 

 

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चंद्र दुम्का, उमेश चंद्र कबड्वाल, हेमवती नंदन दुर्गापाल, हरीश सिंह बिष्ट, रमेश तिवारी, राजेंद्र दुर्गापाल, भास्कर भट्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, दयाकिशन बमेटा, दीपेश कबड्वाल, मोहन राणा, डॉ. बालम सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।