उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- छात्रवृत्ति घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, DIT विश्वविद्यालय के मालिक को नोटिस — 10 दिन में जवाब तलब

देहरादून न्यूज़– करोड़ों रुपये के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने डीआईटी विश्वविद्यालय के मालिक को नोटिस जारी किया है और 10 दिन के भीतर कार्यालय में पेश होकर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 से 2016 के बीच अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों की छात्रवृत्ति के नाम पर कई राज्यों के शिक्षण संस्थानों द्वारा करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई थी। छात्रवृत्ति की राशि छात्रों तक पहुंचने के बजाय संस्थानों के खातों में भेज दी गई और कथित तौर पर बंदरबांट कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- तीलू रौतेली जन्मदिवस पर 13 महिलाओं को 'राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार', 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान

 

 

इस मामले में हरिद्वार और देहरादून में मुकदमे दर्ज किए गए थे। ईडी ने अब यह कार्रवाई हरिद्वार के सिडकुल थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर की है। जांच एजेंसी ने नोटिस जारी कर विश्वविद्यालय प्रबंधन से छात्रवृत्ति फंड के आवंटन, उपयोग और संबंधित वित्तीय लेन–देन से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटाबाग हादसा: 4 घंटे तक मलबे में फंसे मजदूर, जज्बे और साहस से बची जान

 

 

सूत्रों के अनुसार ईडी इस पूरे घोटाले में शामिल अन्य शिक्षण संस्थानों और व्यक्तियों की भी वित्तीय जांच कर रही है। आने वाले दिनों में और पूछताछ तथा तलाशी अभियान चलाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ हुआ बड़ा बस हादसा: खाई में गिरी हिमाचल की एचआरटीसी बस, 3 की मौत, 35 से ज्यादा घायल