उत्तराखण्डगढ़वाल,

राहुल गांधी के दौरे से पहले मातम, मंच निर्माण के दौरान लोहे का गार्डर गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान शुक्रवार से पहले एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल बन्नू स्कूल ग्राउंड में मंच निर्माण के दौरान कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का गार्डर गिर गया। गंभीर रूप से घायल अमर मेहता को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होना है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता देर रात तक जुटे हुए थे। मंच निर्माण के दौरान अचानक लोहे का भारी गार्डर अमर मेहता के सिर पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- उत्तराखंड में चुनाव आयोग ने शुरू की मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता, लकी ड्रा में मिलेंगे ये पुरस्कार

 

 

हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अस्पताल तथा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जन्मदिन पर हादसा: बोलेरो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, साथी गंभीर

 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा मंच निर्माण के दौरान हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मंच निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

 

 

गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पहले परेड ग्राउंड में प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति संबंधी विवाद के बाद कार्यक्रम का स्थल बदलकर बन्नू स्कूल ग्राउंड कर दिया गया था। कार्यक्रम से ठीक पहले हुए इस हादसे ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य में बरती गई सावधानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - UKSSSC में निकली भर्ती , उत्तराखंड ग्रुप सी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के बंपर पद

 

 

फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर निर्माण कार्य भी कुछ समय के लिए रोक दिया गया। कांग्रेस नेता अमर मेहता के निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।