उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 8 जिलों में तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के आठ जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले प्रदेश के युवा ध्‍यान दें! प्राथमिक शिक्षकों के 3368 पदों की भर्ती पर आया नया अपडेट

 

जारी पूर्वानुमान के मुताबिक इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इंटरनेट मीडिया पर लाइक-कमेंट के लिए यूट्यूबर की शर्मनाक हरकत, हरिद्वार में घूम-घूम कर बांट रहा बीयर, वीडियो वायरल

 

प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। किसानों और यात्रियों को भी मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही अपने कार्यों की योजना बनाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ महिला नहीं चुका पा रही थी लोन की किस्त, तो डीएम ने करा दी बैंक सील- जाने पूरा मामला?

 

विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के मौसम में बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की संभावना बनी रहती है, इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की जरूरत है।