उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में युवती पर जानलेवा हमला, पीछा और जबरन शादी का दबाव; पत्थर से सिर पर वार, आरोपी फरार

हल्द्वानी न्यूज़– बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में एक युवती के साथ लगातार पीछा करने, छेड़छाड़ और जबरन शादी का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़िता की दादी नसीमा पत्नी अनीस अहमद, निवासी जवाहर नगर ने बनभूलपुरा थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पौती अदीबा पुत्री फरहान जब भी घर से बाहर जाती थी, तो अन्ना पुत्र जाहिद निवासी गौला गेट, जवाहर नगर उसका आए-दिन पीछा करता था और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। आरोपी युवक युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बनाता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता- यहाँ मामूली सी बात को लेकर एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी का फोड़ा सिर, पुलिस ने मामले की जांच की शुरू।

 

घटना 7 फरवरी की बताई जा रही है। तहरीर के अनुसार, युवती घर से सामान लेने के लिए निकली थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उसे रोक लिया और जबरन पकड़कर गौला की ओर ले जाने लगा। युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ डंपर से टकराई बुलेट, हल्दूचौड़ निवासी 2 युवक गंभीर रूप से घायल, देवदूत बनकर पहुंची वनभूलपुरा पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल

 

हमले में घायल युवती को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में गंभीर चोट की पुष्टि की है। पीड़िता पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस का सख्त अभियान: बिना सत्यापन रह रहे 6 परिवारों पर कार्यवाही, 3 संदिग्ध हिरासत में

 

 

इस मामले में बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि युवती की दादी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।