अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डस्वास्थ्य

कोरोना से मौत

नए साल के पहले दिन ही देहरादून में कोरोना से संक्रमित एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उत्तराखंड में तीन महीने बाद कोरोना संक्रमित की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ संदिग्ध बुखार से युवती की मौत, डेंगू की आशंका, दो दिन बाद होनी थी युवती की शादी

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 29 दिसंबर को सीओपीडी के एक गंभीर मरीज ब्रह्मपुरी पटेल नगर से लाए गए थे, उनको निमोनिया था और रेस्पिरेटरी अटैक, शॉक जैसी स्थिति भी थी। पहले उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - (अच्छी खबर) रेलवे प्रशासन द्वारा लालकुआं से अमृतसर एक्सप्रेस के संचालन का TIME- TABLE हुआ निर्धारित, पढ़े खबर

उन्होंने बताया कि, अस्पताल में अभी दो मरीज को भर्ती किया गया हैं। मरीजों में लक्षण दिखते ही जांच के लिए निर्देशित किया गया है।