उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- (बड़ी खबर) अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति भेजी, अब केंद्र सरकार लेगी फैसला

देहरादून न्यूज़- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस बहुचर्चित मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेज दी है। अब इस मामले में अंतिम फैसला केंद्र सरकार द्वारा लिया जाएगा।

 

सरकार के इस निर्णय के बाद एक बार फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया है। लंबे समय से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग कर रहे परिजन और सामाजिक संगठन सीबीआई जांच की मांग करते आ रहे थे। राज्य सरकार की ओर से भेजी गई संस्तुति को इन मांगों के संदर्भ में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, 7 जिलों में यलो अलर्ट; 30 जून से 4 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल

 

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार का मानना है कि सीबीआई जांच से मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष और गहन जांच संभव हो सकेगी, जिससे किसी भी स्तर पर संदेह की गुंजाइश नहीं रहेगी। हालांकि, सीबीआई जांच तभी शुरू होगी जब केंद्र सरकार इस पर औपचारिक स्वीकृति प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किये बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन, प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की करी कामना।

 

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आक्रोश पैदा किया था। मामले को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी, आंदोलन और न्याय की मांग उठती रही है। हाल ही में विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदेश बंद और न्याय यात्राओं का ऐलान भी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-UKPSC ने जारी किया वर्ष 2023 के लिए भर्ती परीक्षा कलेण्डर

 

अब सबकी नजरें केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी हुई हैं। यदि केंद्र से मंजूरी मिलती है तो सीबीआई जांच शुरू होने के साथ ही इस केस में नए सिरे से जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।