उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून -(बड़ी खबर) दीपावली से पहले मिलेगा कर्मचारियों को बोनस ओर डीए, वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री को भेजी फाइल

  • कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिलेगा बोनस

देहरादून न्यूज़ – वित्त विभाग ने दिवाली बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को भेज दी है। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर सरकार कर्मचारियों को बोनस की सौगात दे सकती है। हालांकि डीए में थोड़ा समय लगने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

राज्य सरकार 4800 ग्रेड-पे तक कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। लगभग 1.35 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ बिजली घर में विजिलेंस का छापा, जेई को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

दिवाली पर्व को अब चार दिन शेष हैं। वित्त विभाग ने संबंधित फाइल सीएम के मंजूरी को भेज दी है। माना जा रहा है कि दो दिन के भीतर बोनस की राशि कर्मचारियों के खातों में आ सकती है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंदबर्धन ने फाइल भेजे जाने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में और तेज लगेंगे भूकंप के झटके' वैज्ञानिक ने किये चौंकाने वाले दावे