उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ शादी में जा रहे शिक्षकों की कार खाई में गिरकर शिप्रा नदी में समाई, तीन की मौत — एक गंभीर

नैनीताल / खैरना- अल्मोड़ा से हल्द्वानी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार शनिवार शाम लगभग सात बजे रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर शिप्रा नदी में जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों शिक्षक उसमें फंस गए।

 

 

खाई में गिरने की जोरदार आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  कर राजस्व से जुटाएंगे 26 हजार करोड़ रुपये, बढ़ते खर्चों की प्रतिपूर्ति करने की चुनौती

 

 

काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने रस्सियों के सहारे खाई में उतरकर कार में फंसे चारों शिक्षकों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत खैरना सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र भंडारी, पुष्कर भैसोड़ा और संजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भालू के हमले से बचने के दौरान पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना से दहशत

 

 

वहीं गंभीर रूप से घायल शिक्षक मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

 

घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कार के नदी में गिरते ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया था और सभी को तत्काल गरमपानी सीएचसी भेजा गया। घायल को आगे के बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हेडिंग: खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण, 140 वीर योद्धाओं-वीर नारियों का सम्मान

 

 

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग रातीघाट सड़क पर सुरक्षा दीवार और बैरियर की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।