उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून-(बड़ी खबर) शिक्षा विभाग में जिला समन्वय के पद पर अब आउटसोर्स से होगी तैनाती

  • जिला समन्वयक पद पर अब आउटसोर्स से तैनाती
  • समग्र शिक्षा से 78 प्रवक्ता हटेंगे, शासन ने 20 सितंबर तक मांगा प्रस्ताव

देहरादून न्यूज़ – शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयकों के पदों पर कार्यरत 78 प्रवक्ताओं को हटाकर इन पदों को अब आउटसोर्स या बाह्य प्रतिनियुक्ति से भरने की तैयारी है। शासन ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश के बाद राज्य परियोजना निदेशक से इसके लिए 20 सितंबर तक प्रस्ताव मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  राहत भरी खबर- झुलसाती गर्मी से दो दिन बाद मिल सकता है कुछ सुकून, होगी बारिश, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में कहा, जिला समन्वयक का पद विभागीय प्रतिनियुक्ति का पद न होकर बाह्य प्रतिनियुक्ति का पद है। इसके बावजूद समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक के पदों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता संवर्ग के 78 शिक्षक दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) उत्तराखंड सरकार ने उठाया बड़ा कदम, उपद्रवियों से होगी सावर्जनिक संपति के नुकसान की भरपाई

अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव ने कहा, समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयकों के पदों पर नियमानुसार आउटसोर्स या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती के लिए 20 सितंबर तक प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) वन विभाग में कई IFS अफसरों के तबादले, रंजन मिश्रा बने प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी शिक्षक और विभाग के अधिकारी बिना नियमावली के वर्षों से जमे हैं। तबादला एक्ट के तहत शिक्षकों के तबादलों के दौरान इन शिक्षकों को अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता सूची में नहीं दर्शाया गया, जिससे अन्य । शिक्षकों में नाराजगी है।